चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री दिनेश खर्कवाल के संचालन में मोटर स्टेशन पर सीएम पुष्कर धामी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से कुंभ घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत और प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग किट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी शरद पंत के तार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े हैं। इसके चलते सरकार जांच करने से कतरा रही है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने बलात्कार के आरोपी ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़ को विधानसभा से निष्कासित कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, विकास साह, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, आशा टम्टा, श्याम कार्की, सुधीर साह, जगदीश पांडेय, चिराग फर्त्याल रमेश उप्रेती, मयूख चौधरी, अशोक कार्की, हरीश उप्रेती आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विधायकों पर भ्रष्टाचार करने और महिला उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचार में लिप्त और महिला उत्पीड़न करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी और ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने कहा कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के लिए रोज मुख्यमंत्री बदलकर उत्तराखंड की जनता को छलने का काम कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर भाजपा के विधायक महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। भाजपा के दो विधायक जिन पर दुष्कर्म का आरोप है उन्हें सरकार बचाने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारी खत्म करने के बजाय बेरोजगारों को ही खत्म करने में लगी हुई है। पुतला जलाने वालों में प्रदेश सचिव ललित चुफाल, विक्रम देउपा, हेम पांडे, चंचल बोरा, गिरधर बोरा, ललित भंडारी, कमलदीप बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, बलवंत कठायत, हिमांशु चुफाल, चंचल चौहान, तनुज पाल, गणेश, दीपक जोशी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)