फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका बागियों और भाजपा का पुतला

Sat, 19 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका बागियों और भाजपा का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देहरादून में मचे सियासी घमासान के लिए सीधे तौर पर भाजपा को दोषी मानते हुए कांग्रेसियों ने शनिवार को नगर में उग्र प्रदर्शन किया और चंपावत में मोटर स्टेशन रोड पर भाजपा के केंद्रीय नेताओं का पुतला फूंका गया। टनकपुर में भी बागी विधायकों के खिलाफ कांग्रेस के लोग सड़क पर उतरे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, बागियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


चंपावत में हुए पुतला दहन और विरोध-प्रदर्शन में उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण बोर्ड की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, श्याम कार्की, सुधीर साह, पूरन कठायत, दीपक लारा, नंदन तड़ागी, लक्ष्मण सिंह, सूरज प्रहरी, नरेश जोशी, सुरेश खर्कवाल, रेखा देवी, आशा टम्टा आदि शामिल थे।

टनकपुर में पार्टी के नगर अध्यक्ष मो. याकूब अंसारी, अनिल चौधरी, दशरथ बोहरा, देवेंद्र सिंह, अनिल मुरारी, चर्चित शर्मा, सूरज बोहरा, मो. दानिश, दीपमोहन तिवारी, सुनील वाल्मीकि, सौरभ अग्रवाल, गिरीश खर्कवाल, मोहन सिंह आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बनबसा में वरिष्ठ कांग्रेसी कपिल भार्गव के नेतृत्व में पुतला दहन करने वालों में रमेश चंद, राजेंद्र नाथ, दीपेंद्र चंद, युजिन जार्ज, मनीष कापड़ी, प्रकाश आर्या, जनक चंद, यूनुस खान, आनंद मेहरा, सूरज, चंदन, नवीन, हरीश विक्की, मिलन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें