चंपावत में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य को अस्थिरता की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री का चेहरा बदल कर उत्तराखंड को अस्थिरता की ओर धकेलने का काम किया है।
यह कदम बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों से भटकाने और जनता के सामने मुखौटा पहनने के लिए लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री विकास साह, डॉ. महेश ढेक, सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रकाश माहरा, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला आदि थे। (संवाद)