फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को कबूल जनता कर्फ्यू:

विज्ञापन
लोहाघाट स्टेशन बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी । कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए सरकार को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित तमाम नगर और गांवों में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर शाम पांच बजे थाली और ताली बजा कोरोना वायरस के खतरे को बचाने में जुटे लोगों के प्रति आभार जताया। चंपावत, लोहाघाट समेत सभी कस्बों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जिले में कुछ मेडिकल स्टोर खुले रहे।
विज्ञापन

चंपावत रोडवेज स्टेशन में सुबह से ताला लटा था, तो लोहाघाट स्टेशन में दिनभर सन्नाटा रहा। कर्फ्यू के चलते गांवों से घरों में दूध लाने वाले लोग नहीं आए। एसडीएम आरसी गौतम ने स्टेशन बाजार, मेडिकल स्टोरों, सरकारी व निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि लोगों ने जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन किया।

जनता कर्फ्यू में बंद पाटी का बाजार।- फोटो : CHAMPAWAT

जनता कर्फ्यू के दौरान चंपावत बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें