फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंड़ाखाली में हाथी झुंड ने रौंदी फसल

Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
हाथी झुंड द्वारा रौंदी गई गेहूं की फसल दिखाता काश्तकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वन्यजीवों के साथ ही आवारा पशु किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हाथियों के झुंड ने  गैंड़ाखाली गांव में दो किसानों की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट की है। वन विभाग की ओर से गांव में लगाए गए सेंसर युक्त सोलर हुटर भी खराब पड़े हैं।

विज्ञापन


 पूर्णागिरि मार्ग से लगे गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ, ककरालीगेट के अलावा आमबाग, छीनीगोठ और विचई में आए हाथी झुंड किसानों की फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं। शनिवार ात भी हाथियों ने गैंड़ाखाली में गोपाल सिंह नैथानी और सुरेश सिंह की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल नष्ट की है।

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, उचौलीगोठ के प्रधान सुरेश सिंह महर, थ्वालखेड़ा प्रधान सुंदर सिंह बोहरा आदि ने वन्यजीवों और आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है।  
विज्ञापन



शारदा कॉलोनी में बंदरों का आतंक
टनकपुर (चंपावत)। अस्पताल से लगी शहर की शारदा कॉलोनी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। बंदरों के आतंक से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कटखने बंदर कई लोगों को काट चुका हैं।

शारदा कॉलोनी के ललित मोहन जोशी, आनंद सिंह महर, पार्वती जोशी, जगदीश चंद्र तिवारी, पूनम कोहली, नीटू कोहली, राजीव मोहन सक्सेना, मनोहर दत्त सती, डॉ. प्रशांत वर्मा आदि लोगों ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी में बंदरों का आतंक बड़ी समस्या बना हुई है। उत्पाती बंदर अब तक कई लोगों और स्कूल जाते-आते बच्चों को काट चुके हैं। चार दिन पूर्व ही ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे  भरत सिंह और एक गर्भवती महिला दीपा को बंदर ने काट लिया था। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग से उत्पाती बंदरों को पकड़ कर अन्य जगह छोड़ने की मांग उठाई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें