फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से सीधे संपर्क करें शिकायतकर्ता : डीएम

Tue, 04 Nov 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी में आयोजित तहसील दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम। स्रोत : सूचना विभाग 
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। विकासखंड सभागार पाटी में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 51 शिकायतें मिलने पर डीएम ने जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करने की अपील की। उन्होंने कहा शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से संपर्क कर समस्याओं के निस्तारण की जानकारी स्वयं लें।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। हर स्तर पर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संबंधित विषय की समस्याओं का निस्तारण उसी स्तर पर करें।
इस दौरान पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आंगनबाड़ी, आपदा जनित क्षति और जंगली जानवरों से सुरक्षा संबंधी अनेक शिकायतें मिली। इनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इनमें लक्ष्मी देवी, निवासी दरौज की सामुदायिक शौचालय की मांग, गोविंद सिंह, निवासी नौलियागांव की पंचायत भवन निर्माण की मांग, गीता भट्ट, निवासी भींगराड़ा के खेल मैदान की मांग, तारबाड़, कृषि, उद्यान और जंगली जानवरों की समस्या आदि शामिल रहीं। इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, डीडीओ डीएस दिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, बीडीओ अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें