फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डेढ़ साल बीतने के बाद भी शिक्षक को नहीं मिली पेंशन

Tue, 04 Nov 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी के चौड़ाकोट निवासी शिक्षक महेंद्र प्रसाद को डेढ़ साल पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद भी पेंशन और एनपीएस की धनराशि नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में 16 वर्ष की सेवा शिक्षा मित्र के रूप में और आठ वर्ष की सेवा पूर्णकालिक सहायक अध्यापक के रूप में की।
विज्ञापन

मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने के बाद अभी तक न ही पेंशन और न ही एनपीएस की धनराशि नहीं मिल सकी है। बताया कि विभाग से कई बार समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई लेकिन अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ। शिक्षक ने बताया कि सीएम पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई है। उप शिक्षा अधिकारी संजय भट्ट ने बताया कि महेंद्र प्रसाद का एनपीएस भुगतान के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी देहरादून को भेजा गया है। जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें