चंपावत जीजीआईसी में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में यूथ क्लब की ओर से विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जीजीआईसी सभागार में सोमवार को मुख्य अतिथि मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रिया गुसांई और रितेश राय की मौजूदगी में क्लब संस्थापक अंकित खर्कवाल और डॉ. लता राणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बताया गया कि क्लब की ओर से मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में समय समय पर शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं में शैक्षिक जागरूकता लाने के लिए स्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की। इससे पूर्व क्लब के सचिव रोहित खर्कवाल, मनीष महर और अर्पित कुंवर ने अतिथियों का बैच अलंकरण किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन क्लब अध्यक्ष हर्षित राय ने किया। कार्यक्रम में क्लब के महासचिव अमन टम्टा के अलावा क्लब के नवीन कापड़ी, पंकज बिष्ट, हेम तिवारी, गौरव आदि रहे।