फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे जद में आए मकान का मुआवजा दिलाएं

Mon, 24 Jun 2019 11:44 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
गिंदा में आवासीय मकान के आंगन में आई दरार दिखाता पूर्व सैनिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 बारहमासी सड़क कटिंग के कार्य के दौरान खतरे की जद में आए मकान से चिंतित जिले सिंगदा घाट निवासी पूर्व फौजी ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी को पत्र भेज कर मुआवजे की मांग की है। पूर्व फौजी ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


नाइन कुमांऊ से रिडायर्ड पूर्व फौजी तेज सिंह सौन का कहना है कि बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान उनके दो मंजिला मकान में दरारें आ गयी हैं। निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी ने मकान को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार तक नहीं बनाई है। उन्होंने बताया कि उनके दो मंजिला भवन में पांच लोगों का का परिवार रहता है, जिसमें वह स्वयं और उनके बेटे भगवान सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह, चंचल सिंह का परिवार रहता है। एनएच की अधिकारियों और चंपावत पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, परंतु अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। हल्की सी बारिश में भवन के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन और एनएच के अधिकारियों को पत्र लिख कर थक चुके हैं। उन्होंने भवन को हुए नुकशान की एसआईटी जांच के साथ शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें