फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने लोग परेशान 

Mon, 24 Jun 2019 11:39 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे गांवों में विद्युत व्यवस्था लडखडाने से गुस्साए ग्रामीण पुलहिंडोला में विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से लगे कई गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुल्ला बाजार में ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलहिंडोला पहुंचे बिहारी लाल शाह, लक्ष्मण सिंह भंडारी, दान सिंह भंडारी महा सिंह धौनी, राजू,पांडेय, शेखर जोशी, सोनू ओली, नवीन, जोशी, अंकित, जोशी, प्रकाश धामी, कमलेश भट्ट, सूरज सिंह, द्वारिका सिंह, गणेश चंद, प्रेम चंद, राजेंद्र सिंह, गुमान राम, पूरन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से उनके क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। शाम होते ही बिल्दे, पुल्ला, जुजरी, जिंडी, पंचेश्वर, शिलिंग, चौपता, पीपल खान, रौसाल, बसकुनी, मड़, हरखेड़ा, खीड़ी, मड़लक, रौंल आदि गांवों की आपूर्ति  ठप हो जा रही है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुंवर का कहना है कि किमतोली से बिल्देधार तक पेड़ों की लॉपिंग का कार्य चल रहा है। पेड़ों की टहनियां टूटने से बार बार विद्युत लाईन बाधित  हो रही है। लॉपिंग का कार्य समाप्त होने पर विद्युत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें