फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदहाल सड़क से परेशान हैं आवाजाही करने वाले लोग

Sun, 01 Jun 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के नागनाथ वार्ड के नया बस्ती, सीएमओ कार्यालय और तहसील की ओर जाने वाली लिंक सड़क बदहाल है। यह मार्ग कई विभागों, गांवों और नया बस्ती को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन भी गुजरते हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बने कीचड़ और गड्ढों में भरे पानी से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। स्थानीय रेखा देवी का कहना है कि सड़क बदहाल होने से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके परिजनों को होती है। लोनिवि के ईई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि सड़क पर पाइपलाइन बिछाई गई है। कार्यदायी संस्था ही सड़क की मरम्मत कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें