फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार नेटवर्क की तलाश में जुटी रही निगम की टीम

Sun, 19 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रव्वने पर खनिज निकासी के लिए लौगिंन आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद वन निगम की खनन इकाई ने रविवार को डाउन स्ट्रीम में संचार नेटवर्क क्षेत्र में रव्वना जारी करने की व्यवस्था तलाशनी शुरू कर दी है। विभाग की टीम रविवार को पूरे दिन संचार नेटवर्क की तलाश में जुटी रही। खनन अधिकारी हरीश पाल ने फिर कहा कि डाउन स्ट्रीम के खनन क्षेत्र में संचार नेटवर्क की समस्या है।
विज्ञापन


जिले में छह फरवरी से ई-रव्वना नीति लागू होने और वन विकास निगम की खनन इकाई द्वारा ई-रव्वने के लिए पंजीकरण न कराने के कारण शारदा से खनिज निकासी तीन दिन से बंद है। शनिवार को खान अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा वन निगम के खनन प्रभाग को लौगिंन आईडी व पासवर्ड जारी कर दिया गया है, लेकिन निगम द्वारा रायल्टी की बकाया राशि जमा न किए जाने से ई-रव्वना जनरेट नहीं हो पाया है।

खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि सोमवार को बैंक खुलने पर बकाया राशि जमा कराई जाएगी, लेकिन डाउन स्ट्रीम में अब भी संचार नेटवर्क की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम ने डाउन स्ट्रीम में लगे अपने तौल कांटे पर संचार नेटवर्क की ट्रायल ली, लेकिन नेट कनेक्टिविटी में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अब स्ट्रोन क्रशर की नेट कनेक्टिविटी से ई-रव्वना जारी करने की वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल का कहना है कि ई-रव्वना जनरेट हो या न हो, वे सोमवार से अपने ट्रकों को खनिज निकासी के लिए खनन क्षेत्र में भेजना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें