फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करें

विज्ञापन
बनबसा एनएचपीसी में अधिकारियों की बैठक लेते कुमाऊं कमिश्नर डा. नीरज खैरवाल। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कोरोना वायरस की संवेदनशीलता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर डॉ. नीरज खैरवाल ने बृहस्पतिवार को बनबसा में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा और चंपावत जिले के प्रवेश द्वार की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से लॉकडाउन की समीक्षा की। उन्होंने क्वारंटीन किए गए लोगों के बारे में भी मालूमात की।
विज्ञापन

एनएचपीसी विश्रामगृह में हुई बैठक में कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि यहां क्वारंटीन किए गए नेपाली नागरिकों के संबंध में भारत सरकार के निर्देशों के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों से लॉकडाउन संबंधी जानकारी ली। लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। नियमों की अनदेखी करने वालों पर मुकदमे दर्ज करने को कहा। उन्होंने चंपावत और यूएस नगर जिले के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में चंपावत के एडीएम जगदीश कांडपाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ बीसी पंत, कोतवाल टनकपुर धीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष बनबसा जसवीर चौहान, ऊधम सिंह नगर के एसएसपी बरिंदर जीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पिंचा, एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें