फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुडम-डांडा रवाना हुआ वन विभाग का कांबिंग दल

Sun, 11 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
कांबिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


जौलासाल के जंगल में घुसे हथियारबंद संदिग्धों की घेराबंदी को वन विभाग ने टनकपुर क्षेत्र की ओर से भी जंगल में सघन कांबिंग शुरू कर दी है। विभाग के कांबिंग दल ने शारदा रेंज के जंगल से बुडम-डांडा की ओर कूच किया है। वहीं नेपाल सीमा से लगे शारदा और बूम रेंज को भी जंगल के चोर रास्तों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कांबिंग की कमान हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने संभाली है। 

हल्द्वानी के चोरगलिया से लेकर नेपाल सीमा तक लगा वन क्षेत्र संदिग्ध गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील बन गया है। जौलासाल और हंसपुर खत्ता के साथ ही नेपाल सीमा से लगे जंगलों में आए दिन संदिग्धों की घुसपैठ की घटनाएं आम हो गई है। नेपाल सीमा से लगे खर्राटाक के जंगलों में भी अक्सर वन्यजीव शिकारियों के डेरा जमाने की घटनाएं सामने आती रही हैं और अब जौलासाल के जंगल में फिर 15-16 हथियारबंद संदिग्धों के घुसने की सूचना और हथियार बनाने की फैक्ट्री मिलने से संवेदनशीलता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


संदिग्धों की तलाश में पुलिस और वन विभाग सघन कांबिंग कर रहा है। कांबिंग के डर से कहीं संदिग्ध जौलासाल से लगे अन्य रेंजों के जंगलों में न छिपे हो इस अंदेशे में वन विभाग ने अब टनकपुर की ओर से भी कांबिंग शुरू कर दी है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या ने बताया कि रविवार को डीएफओ डॉ. सनवाल के नेतृत्व में कांबिंग टीम ने बुडम और डांडा की ओर कूच किया है।
विज्ञापन


इधर बनबसा में भी एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने एसएसबी को भारत नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों से भी पूछताछ के निर्देश दिए हैं। एसएसबी 57 वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि कमांडेंट के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर आवाजाही करने वालों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें