चंपावत। चंपावत-लोहाघाट एनएच पर मानेश्वर के पास एक कैंटर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मानेश्वर के पास कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई। बताया कि हादसे में कार चालक किशोर कापड़ी पुत्र महेश कापड़ी निवासी सतगढ़, कनालीछीना और योगेश कापड़ी पुत्र कृपाल कापड़ी निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।