फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालकों ने उठाई आर्थिक मदद की गुहार

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में कोंचिंग सेंटर खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोचिंग सेंटर संचालक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन में बंद किए गए कोचिंग सेंटरों को अनलॉक-2 में भी नहीं खोला जा सका है। जिस कारण कोचिंग सेंटर संचालकों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर के कोचिंग सेंटर संचालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना था कि चार माह से अधिक समय से कोचिंग सेंटरों के बंद होने के कारण जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं उनके ऊपर किराए का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर संचालकों के समक्ष दो जून की रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से कोविड-19 के नियमों के अनुरूप कोचिंग सेंटरों को फिर से खुलवाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में दीपक पंगरिया, राकेश अधिकारी, प्रकाश बिनवाल, सुरेश चंद्र, दीपक धौनी, चंद्रशेखर बिष्ट, शंकर नाथ, कमल पटवा, गौरव कलखुड़िया, गौरव पांडेय, मुकेश सामंत, मदन सामंत, संजीव भट्ट, अर्जुन नाथ आदि कोचिंग संचालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें