लोहाघाट अस्पताल के फीवर क्लीनिक में लिए गए कोरोना के सैंपल।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट से लगातार कोरोना जांच के सैंपल भेजने का सिलसिला जारी है। सोमवार को कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र से 92 सैंपल भेजे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि रोजाना कोरोना जांच के लिए करीब 50 से ज्यादा सैंपल जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच भेजे गए सैंपल में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को 92 सैंपल भेजे जा रहे हैं। ये सभी सैंपल सीएचसी में बने फीवर क्लिनिक में लिए जा रहे हैं, जिससे ओपीडी आदि में संक्रमण का खतरा न हो। सैंपल लेते वक्त सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईसोलेशन में रखे प्रवासियों के भी सैंपल नेगेटिव आए हैं। संवाद