चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी चार मई को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम सुबह 10:30 बजे एसएसबी हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10:45 बजे जिला चिकित्सालय के निकट स्थित सीसीयू ब्लॉक पहुंचकर एमआरआई मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करेंगे।
डीएम ने बताया कि सीएम सुबह 11 बजे गोल्ज्यू मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन और विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। इसके बाद वह 11:15 बजे गोरलचौड़ मैदान पहुंच कर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम गोरलचौड़ मैदान में आयोजित भव्य गोल्ज्यू महोत्सव में भी शिरकत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 12 बजे गोरलचौड़ मैदान से प्रस्थान कर 12:15 बजे एसएसबी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। संवाद