फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी धामी ने बनबसा में युवाओं, छात्रों व जवानों संग किया योग, दी शुभकामनाएं

Sun, 21 Jun 2026 12:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सेना के जवानों, छात्रों, युवाओं, मातृशक्ति व वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सशस्त्र सेना जवानों, योग साधकों,  छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

विज्ञापन


कहा कि मां शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें