फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी में आया मलबा, दस मिनट बंद रहा एनएच

Fri, 01 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चल्थी में आया मलबा, दस मिनट बंद रहा एनएच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत सहित जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह बारिश हुई। चंपावत में 19 एमएम और बनबसा में 62 एमएम बारिश हुई। चल्थी चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच चल्थी के पास मलबा आने से सुबह करीब 10 मिनट तक बंद रहा।
विज्ञापन


जेसीबी से मलबा हटाने के बाद मार्ग खुला। वहीं बारिश के चलते कई जगह नालियों का गंदा पानी रोड पर आ गया। चंपावत में तहसील कार्यालय के पास रहने वाले सुनील कुमार की पाथर की छत उड़ गई। राजस्व उप निरीक्षक सुंदर नेगी ने मौका मुआयना किया।

उधर, लोहाघाट में बांकू-सुल्ला, कामाज्यूला-भनार-रैघाड़ी, पनियां, रीठाखाल, मंटांडे-रीठाखाल, तिमलागूंठ-पीपलढींग, जोगाबसान-पारस संपर्क मोटर मार्ग बंद हो गए। बारिश के कारण सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएस पुंडीर के अनुसार बंद पड़ी सभी सड़कों को खोलने के लिए विभागीय जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें