फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी के पास आल्टो और बोलेरो की टक्कर, छह घायल

Mon, 18 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में लगातार तीसरे दिन सड़क दुर्घटना हुई। सोमवार को टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में बेलखेत और चल्थी के बीच बोलेरो और आल्टो कार में हुई टक्कर में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं है। हादसे के वक्त कार मेें दो बच्चों समेत छह लोग सवार थे। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


सोनिया विहार दिल्ली निवासी राकेश दत्त कलौनी (36) पुत्र गणेश दत्त कलौनी अपने परिवार के साथ चमदेवल स्थित मंदिर में पूजा कर टैक्सी आल्टो संख्या यूके 03टीए/0873 से टनकपुर आ रहे थे। बेलखेत और चल्थी के बीच कार सामने से आ रही बोलेरो संख्या यूके 04टीए/6709 ने भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि टक्कर से कार खाई की ओर नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में आल्टो सवार कलावती कलौनी (60) पत्नी गणेश कलौनी, राकेश कलौनी (31) पुत्र गणेश कलौनी, ललिता कलौनी (27) पत्नी राकेश कलौनी, श्वेता कलौनी (28), राकेश कलौनी की बेटी नव्या (5) और बेटी दिव्या (3) चोटिल हो गए।

सूचना पर पहुंची 108 ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।  चल्थी पुलिस चौकी के किशन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को टनकपुर संयुक्त अस्पताल भेजा गया। राकेश कलौनी और ललिता कलौनी को भीतरी चोटों की वजह से रेफर किया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए हादसे से पूर्व लगातार दो और दुर्घटनाएं हुई। शनिवार को बनलेख के पास रोडवेज की बस का ब्रेक फेल होने से 8 यात्री घायल हो गए। एक दिन बाद सब्जी ला रहा एक वाहन अमोड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें