फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आठ क्लीनिक संचालकों को नोटिस, एक सील

Thu, 07 Sep 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने बुधवार को टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में संचालित क्लीनिक पर छापा मारा। अनियमितताएं मिलने पर टनकपुर में छह क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करने के अलावा एक क्लीनिक को सील किया गया है। इसके अलावा बनबसा में दो क्नीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम नवनीत पांडेय के निर्देश पर एसडीएम आकाश जोशी, एसीएम डॉ. कुलदीप यादव और सीओ अविनाश वर्मा की अगुवाई में टीम ने टनकपुर और बनबसा के क्लीनिक में छापे मारे।
एसडीएम ने बताया कि टनकपुर में आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं मिलने पर रेलवे स्टेशन मार्ग शास्त्री चौक स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मो. हुसैन, सरकार होम्योपेथिक क्लीनिक के स्वामी डॉ. आनंद सरकार, आयुर्वेदिक कोमल क्लीनिक के स्वामी दिनेश कुमार, अवैध रूप से क्लीनिक संचालन पर स्वामी पवित्र साना और दो अन्य क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित उमा क्लीनिक में गर्भपात की दवाएं मिलने पर क्लीनिक को सील किया गया है। इधर बनबसा में टीम ने क्लीनिक संचालक समीरा अहमद को बगैर दंत चिकित्सक के क्लीनिक चलाने और विश्वास मेडिकल स्टोर में मरीजों का इलाज करने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें