फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चूका क्षेत्र में होगी अंतरराष्ट्रीय मत्स्य आखेट प्रतियोगिता

Thu, 07 Sep 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत चूका में होगी अंतर्राष्ट्रीय एंगुलिंग प्रतियोगिता। संवाद
विज्ञापन
सतीश जोशी ‘सत्तू’
विज्ञापन

चंपावत। जिले के सीमांत चूका क्षेत्र में महाकाली नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग मीट (मत्स्य आखेट प्रतियोगिता) के आयोजन की कवायद तेज हो गई है। पर्यटन विकास विभाग के दिशा निर्देशन में 27 सितंबर से होने वाली तीन दिनी मत्स्य आखेट प्रतियोगिता में देश-विदेश के एंगलर (मत्स्य आखेटक) को आमंत्रित किया गया है।
पर्यटन विभाग चूका क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इससे पूर्व तक पंचेश्वर में स्थित सरयू और महाकाली नदी में कई बार मत्स्य आखेट प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विभाग की ओर से एंगलिंग मीट को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश-विदेश के एंगलर के खान-पान और ठहरने के लिए उचित आवासीय और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अब तक मत्स्य आखेट प्रतियोगिता के लिए देश-विदेश के 24 एंगलर ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि मत्स्य आखेट प्रतियोगिता में मछलियों का शिकार नहीं किया जाता है बल्कि मछलियों को पकड़कर उसकी लंबाई और वजन लिया जाता है। इसके बाद अन्य अध्ययन कर मछली को सुरक्षित तरीके से पानी में ही छोड़ दिया जाता है।

सरयू और महाकाली नदी में पांच बीट में होती है एंगलिंग
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पंचेश्वर में एंगलिंग सेंटर बनाने की घोषणा को भी अमलीजामा पहनाने की पहल तेज हो गई है। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि वर्तमान में सरयू और महाकाली नदी पर पांच एंगिलंग बीट को चयनित किया गया है। इनको स्थानीय युवक मंगल दलों के माध्यम से संचालित किया जाना है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी होगी
चंपावत। सीमांत चूका में मत्स्य आखेट प्रतियोगिता के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से 27 से 29 सितंबर तक चूका से बूम तक महाकाली नदी में यह प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अब तक 170 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें