फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर, बनबसा में झोलाछाप डॉक्टरों के सात क्लीनिक सीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक की जांच-पड़ताल करते एसडीएम दयानंद सरस्वती व एसीएम डॉ. एचएस हयांकी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती और एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी की अगुवाई में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनबसा में छह और टनकपुर में एक क्लीनिक सील कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से क्लीनिक और दवा की दुकान चला रहे लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच कई जगह गैर पंजीकृत डॉक्टरों के क्लीनिक खुलने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि बगैर डिग्री, बगैर लाइसेंस और बगैर पंजीकरण के क्लीनिक चलाने पर सात क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बिना डिग्री एवं पंजीकरण वाले क्लीनिक स्वामियों पर कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों का उपचार करने पर रोक लगाई गई है। बताया कि इस तरह के क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि उक्त क्लीनिकों द्वारा शासन प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहां डॉ. मो. उमर, तहसीलदार खुशबू पांडेय, नायब तहसीलदार पिंकी रानी और पुलिस टीम थी।
ये क्लीनिक हुए सील
मेघा डेंटल क्लीनिक, डॉ. धर्मवीर गंगवार का क्लीनिक, विश्वास क्लीनिक, हाइड्रोसिल क्लीनिक, प्रतिभा क्लीनिक, पचपकरिया में हरीश चंद्र जोशी का क्लीनिक और सैलानीगोठ में साना क्लीनिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें