खेतीखान में खेतों में गिरा पाला।
- फोटो : AMAR UJALA
दो दिन बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में सूर्य देव ने दर्शन दिए। इससे ठंड में कुछ कमी आई लेकिन सुबह-शाम गिर रहे पाले से लोगों की मुसीबतों में इजाफा हुआ है। चंपावत, लोहाघाट, खेतीखान सहित ढेरों जगह पाले के चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
पाले के कारण विभिन्न स्थानों में नलों में पानी जमने के कारण पाइप लाइन फटने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिलने के कारण लोगों को दिन में राहत मिली। चंपावत का तापमान न्यूनतम चार डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।