मध्य गंगोल में चल रहे जीआईसी खेतीखान के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा गांव में विशेष स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने जीआईसी मध्य गंगोल परिसर में साफ-सफाई की।
स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर के आसपास फैली प्लास्टिक, कूड़े का निस्तारण करने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की गई। ग्रुप लीडर शिवांशु, अंकित, राहुल, नीरज के नेतृत्व में गई टीमों ने गांव के रास्तों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया। वहीं ग्रुप लीडर अंकित सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मल्लाकोट गांव में जाकर साक्षरता सर्वेक्षण करने के साथ लोगों को स्वच्छता, शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर के संचालन में मधुसूदन चंद्र, संदीप कलखुड़िया सहयोग कर रहे हैं। बौद्धिक सत्र में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रितेश मनराल, हिमांशु परध्यानी, शिवांशु खर्कवाल, नृत्य में कपिल कापड़ी, मनोज भट्ट, निखिल देउपा, निबंध में पंकज गहतोड़ी, विनोद सिंह, सूरज टम्टा ने क्रमश :पहले तीन स्थान पर रहे।
इधर, जीआईसी लोहाघाट का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर राईकोट गांव में जारी है। दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी विक्रमजीत चौहान के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर रास्तों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।