फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट शिफ्टिंग को लेकर लोगों में गुस्सा 

Sun, 11 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को अन्यत्र स्थानांतरित करने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। राकड़ी फुलारा गांव में डायट का बहुउद्देश्यीय भवन बनाने पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई। डायट को अन्यत्र स्थानांतरित करने और लोहाघाट डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि लोहाघाट में 2002 में खुले मिनी डायट को उच्चीकृत कर पूर्ण डायट का दर्जा दिया गया। साथ ही भूमि हस्तांतरित भी कर ली गई है पर इसके बावजूद इसकी शिफ्टिंग की कोशिश की जा रही है।

 लोहाघाट डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, विमल कलौनी, गिरीश  राय, सीएस बगौली, गोविंद बोहरा, सचिन जोशी, नवीन बोहरा, दिनेश ढेक, सुनील चौबे, अमित साह, दीपक सुतेड़ी, श्याम ढेक, त्रिलोचन उपाध्याय, दीप चतुर्वेदी, बलवंत करायत, एलएम जोशी आदि लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन



विधायक ने दिया अल्टीमेटम
लोहाघाट के विधायक और भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि लोहाघाट डायट को  साजिश के तहत अन्यत्र स्थानांतरित करने की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्य सचिव रामास्वामी और अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी से मिलकर उन्हें इस संबंध में जानकारी देकर अपना विरोध जताया है। निदेशक ने अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), सीईओ नैनीताल व चंपावत की तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने डायट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की सूरत में आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें