फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मांगों की अनदेखी पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आंगनबाड़ी संगठन ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। पालिका सभागार में संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों की अनदेखी पर 25 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की बात कही गई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मानदेय, सामग्री का ढुलान भाड़ा देने, किराये में चल रहे केंद्रों का किराया देने आदि मांग उठाई। साथ ही कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए संचालित कुक्ड फूड योजना के मेनू में बदलाव किया है। इसके तहत बच्चों के लिए केंद्र में भोजन बनाने के लिए गेहूं की पिसाई तीन रुपये तय की गई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पिसाई चार रुपये है। सरकारी सस्ते गल्ले से केंद्र तक राशन ढुलान का भाड़ा भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में विमला अधिकारी, शर्मिला बोहरा, दमयंती वर्मा, कुसुम अधिकारी, पुष्पा अधिकारी, अनीता देवी, समीना बानो, राधा देवी, जानकी आदि मौजूद रहीं।
फोटो 17 एलएचजी 05पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें