फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहावती नदी की सफाई की

Sat, 25 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
लोहाघाट के प्रावि सुंई में चल रहे पॉलीटेक्निक के एनएसएस शिविर में श्रमदान करती एनएसएस स्वयं सेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा एक दिवसीय ऋषेश्वर मंदिर परिसर में हुआ। शिविरार्थियों ने विशेष स्वच्छता अभियान  चलाकर मंदिर परिसर और लोहावती नदी की सफाई करने के साथ चारों ओर फैले कूड़े  का निस्तारण किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेश त्रिपाठी और कार्यक्रम प्रभारी डॉ.शिवानी कर्नाटक के दिशा-निर्देशन में शिविरार्थियों ने शिवालय में सफाई अभियान संचालित कर चमकाया।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पॉलिथीन का उपयोग न करने और इसके लिए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। डॉ.जगदीश जोशी, डॉ.कमलेश भाकुनी, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.विमला देवी आदि मौजूद थे।

सुंई में शिविरार्थियों ने की नौलों की सफाई 
 राजकीय पॉलिटेक्निक का सुंई के प्राथमिक विद्यालय में चल रहा सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने नौलों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया गया। कूड़े को एकत्र कर नष्ट भी किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्रनाथ गोस्वामी के दिशा-निर्देशन और कैंप कमांडर भूपेंद्र कुंजवाल, मयंक गरख्याल के नेतृत्व में शिविरार्थियों ने छमनियां स्थित प्राचीन नौले की सफाई करने के साथ इसके आसपास उगी झाड़ियों का कटान किया गया।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने बेटियों को बेटों के समान सभी सुविधाएं मुहैय्या कराने पर जोर दिया। अंजलि अग्रवाल और विवेक मौर्या ने बेटियों को हर सुविधाएं देने पर जोर दिया। शिविर आयोजन में गणेश परिहार, नीतू कन्याल, जागृती पाटनी, ममता  पांडेय, पूजा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें