बनबसा (चंपावत)। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात से पहले देवीपुरा में बाढ़ नियंत्रण उपाय करने की मांग की है। कहा गया है कि क्षेत्र में बहने वाला पानी देवीपुरा में आकर जलभराव के साथ बाढ़ का रूप ले लेता है। उन्होंने देवीपुरा को बाढ़ग़्रस्त घोषित किए जाने की मांग की है।
शारदा नहर के नीचे की बाईपास चैनल की सफाई की मांग भी की है। कृषि के लिए प्रसिद्ध देवीपुरा गांव बरसात में बाढ़ की विभीषिका झेलता है। जरा सी बरसात में देवीपुरा में जलभराव हो जाता है। जिस कारण कई परिवार अपने छोटे बच्चों को अन्यत्र रिश्तेदारी में पहुंचाने को मजबूर हो जाते हैं।
ग्रामीण चिंतामणि पांडेय, दनीराम के घर के पास अक्सर बाढ़ की स्थिति रहती है। ग्रामप्रधान अरुण कुमार, माला देवी आदि ने प्रशासन से शीघ्र देवीपुरा में बाढ़ नियंत्रण की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शारदा नहर के नीचे बने चोक बाइपास नालों की सफाई करने की भी मांग की है।