फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर चैनल एवं नहर में पानी बंद

विज्ञापन
शारदा नदी में गाद आने से बंद की गई शारदा नहर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में अत्यधिक गाद (मलबा) आने से एनएचपीसी ने पावर चैनल की जलपूर्ति रोक दी। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स ने भी शारदा नहर की जलपूर्ति शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे के करीब बंद कर दी। जिससे टनकपुर पावर स्टेशन एवं लोहियाहेड पावर हाउस में देर रात्रि करीब 15 घंटे बिजली उत्पादन ठप रहा।
विज्ञापन

शारदा नदी में मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल एवं शारदा नहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। नदी में साफ पानी बहने के साथ ही सांय सात बजे पावर चैनल एवं शारदा नहर में पानी दोबारा छोड़ा गया। शारदा बैराज के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि करीब दस बजे बाद दोनों पावर स्टेशनों में बिजली बननी शुरू हो गई। शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि इन दिनों लोहियाहेड पावर हाउस में 38 से 39 मेगावाट बिजली उत्पादन जबकि एनएचपीसी सूत्रों के मुताबिक टनकपुर पावर स्टेशन में 96 से 99 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें