फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने शुरू की विदेशी साइबेरियन पक्षियों की निगरानी

विज्ञापन
चंपावत में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हुआ पशुपालन विभाग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से कुक्कुट पालकों के लिए परामर्श जारी किया है। टनकपुर में प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका को देखते हुए वन विभाग इन पक्षियों की निगरानी में जुट गया है। पशुपालन विभाग से जांच के लिए भेजे गए मुर्गियों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव ने बताया कि बर्ड फ्लू पक्षियों का विषाणु जनित रोग है, इससे पक्षियों के झुंड नष्ट हो जाते हैं। यह विषाणु जनित रोग प्रवासी पक्षियों से होकर मनुष्यों तक में फैल सकता है। रोग से संक्रमित पक्षियों की नासिका में विषाणु पाया जाता है। भोजन, पानी के माध्यम से यह रोग अन्य पक्षियों में तेजी से फैलता है। बताया कि मुर्गियों में मृत्यु दर अप्रत्याशित गति से बढ़ जाती है। मुर्गियों की गर्दन झुकना, लड़खड़ा कर चलना जैसे लक्षण दिखने पर उन्हें अन्य मुर्गियों से अलग कर डॉक्टर से संपर्क करें। इसलिए मुर्गीपालकों के लिए परामर्श जारी किया गया है। इसमें मुर्गी फार्म में निर्धारित मानक, नियम, स्वच्छता रखने को कहा गया है। कर्मचारियों के साथ ही खाद्य सामग्री और वाहनों को कीटाणुमुक्त करने के बाद ही फार्म के अंदर आने दिया जाए।
टनकपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग के जलीय दस्ते को राफ्टर के माध्यम से साइबेरियन पक्षियों की अधिकता वाले जलाशयों की निगरानी में लगाया गया है। शनिवार को टीम ने शारदा के टापुओं में गश्त की। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई मृत पक्षी नहीं मिला है।
विज्ञापन

वन विभाग ने ख्वांतड़ी गांव के तोक खड़ेती में लगाया पिंजरा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने कनालीछीना विकासखंड के ख्वांतड़ी ग्राम पंचायत के खड़ेती तोक में पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए के आतंक से परेशान लोग पिछले लंबे समय से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे।
कनालीछीना विकासखंड के कापड़ीगांव, ग्वेता, बिसौनाखान में लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। पिछले दिनों तेंदुए ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में तेंदुए पिछले कई दिनों से जोड़े में दिख रहे हैं। इस कारण डर से लोग शाम होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रेंजर पीएस देउपा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ख्वांतड़ी ग्राम पंचायत के खड़ेती तोक में पिंजरा लगा दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। इसके बाद भी वन विभाग की टीम गश्त नहीं कर रही है। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें