फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता शुरू

Sun, 06 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित निरंजन प्रसाद कौशल की 98वीं जयंती के अवसर पर शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गायक आरसी पांडेय और जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि स्वर आत्मा की गूंज ओर आत्मा परमात्मा का स्वरूप है।
विज्ञापन


प्रमुख संगीतकार अनूप कौशल ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। निशांत पुनेठा के संचालन में सोनिया और रिचा ने राग शिव रजनी में ‘वर दे वीणा वादिनी वर दे’ गीत प्रस्तुत किया। पंडित भीमसेन जोशी और पंडित विश्वनारायण भातखंडे के नाम पर दो अलग अलग ग्रुपों में  प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

विनीत कांडपाल ने राग दरबारी, केतन राय ने राग भैरवी, मेदनी राय ने राग विहाग, पूजा सामंत ने राग देश,  वेदांशी ने राग केदार तथा रिया कलौनी ने राग यमन में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। जबकि राग मुलतानी में अजय कलखुडिय़ा की प्रस्तुति नैनन में आन बान, कौन सी परी तथा मेघा चौबे का राग मालकोष में कोयलिया बोले अमुवा डाल पर, ऋतु बसंत दोनों का चयन फाइनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हारमोनियम पर अनूप कौशल, तबले में संजय पंत, हेम बिष्ट, लोकेश पांडेय ने संगत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र भट्ट, बीबी  पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें