फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सितंबर की जनाक्रोश रैली से बजेगा बिगुल

Sun, 23 Aug 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पिछले साल अगस्त में एनएच जाम करने और डीएम कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में 19 दिनों तक अल्मोड़ा जेल में रहने के बाद रिहा हुए भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और 41 अन्य कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। टीआरसी में हुई पत्रकार वार्ता में लोहाघाट विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक विरोधियों के प्रति प्रतिशोध पर उतर आई है। इसके खिलाफ पार्टी सड़क से सदन तक जोरदार आवाज उठाएगी, जिसका आगाज 16 सितंबर को लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली से होगा।
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील में प्रदर्शन करने वाले 54 भाजपा कार्यकर्ताओं पर शनिवार को दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए फर्त्याल ने कहा कि प्रशासन के जरिए सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पार्टी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के सरकार के प्रयासों को कतई कामयाब नहीं होने देंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मोहन सिंह अधिकारी, हिमेश कलखुड़िया, नरेश सकारी, एनडी गड़कोटी आदि ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से सरकार की कारगुजारियों को लोगों के बीच ले जाएगी। इससे पहले यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें