फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कू इलेवन ने जूप को हराया

Sat, 22 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर स्व.देब सिंह अधिकारी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में चक्कू इलेवन ने जूप इलेवन को एक गोल से हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 12 टीम हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुआ मुकाबला बेहद कांटे का रहा। दोनों ही टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके गवांए। दूसरे हाफ में खेल काफी तेज हो गया। मैच के आखिरी क्षणों में चक्कू इलेवन के खिलाड़ी प्रदीप चौधरी ने गोल कर टीम को जीत की दहलीज में पहुंचा दिया।

रेफरी निक्कू साह और लाइंसमैन राजू डसीला और सुनील तड़ागी थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। इस मौके पर अशोक अधिकारी, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, सुनील साह, कौशल साह, अशोक जोशी, विजय वर्मा, विक्की चौधरी, हरीश चौधरी, सूरज प्रहरी, दीपक तड़ागी, नरेश जोशी, अमित रावल, मुन्ना राय, आशीष जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन


आज खेले जाएंगे दो मैच
ठाकुर स्व.देब सिंह अधिकारी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला ढकना इलेवन और अंडर-17 चंपावत के बीच तथा दूसरा मैच बेलटाक इलेवन और मल्लिकार्जुन लोहाघाट के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें