फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट तहसील दिवस में छाए पेयजल, सड़क और शिक्षा के मुद्दे

Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में जिला स्तरीय तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पेयजल, सड़क, शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। लोगों की ओर से 20 समस्याएं उठाई गईं जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता और एसडीएम रिंकू बिष्ट के संचालन में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर आने वाली प्रत्येक समस्या महत्वपूर्ण है जिनका अधिकारी गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान करें। तहसील दिवस में ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बर्दाखान बिसराड़ी सड़क पर डामरीकरण करने, जीजीआईसी काकड़ के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत करने, ग्राम प्रधान बिसराड़ी निर्मल नाथ ने गांव के आली, अस्टा तोक में हो रहे भूधंसाव से भूमि और भवन में लगातार दरारें आने का मुद्दा उठाया।
ग्रामीणों को समय से कृषि बीज नहीं मिलने का मामला उठाया। नवीन सिंह ने बाराकोट से काकड़ तक सड़क में बंद नालियों को खोलने, बाराकोट व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा ने बाजार में अधिक लोड का बिजली ट्रांसफर लगाने, बाराकोट बाजार में सोलर हैंड पंप, सोलर लाइट लगाने की भी मांग उठाई। ग्राम प्रधान राकेश बोरा ने प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी में भोजन कक्ष और शौचालय क्षतिग्रस्त होने की समस्या रखी। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीओ एसके पंत, तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, राजू अधिकारी, राकेश बोहरा, सुनील वर्मा, नवीन अधिकारी, राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें