फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिशन ने कार्य बहिष्कार किया

विज्ञापन
ंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पदोन्नति पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला इकाई ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मचारियों नेताओं ने योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति को न्यायोचित बताते हुए आरक्षण के माध्यम से पदोन्नति को गलत ठहराया और उसके विरोध का एलान किया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांग पूरी की गई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बताया गया कि एसोसिएशन 20 फरवरी को देहरादून में रैली निकालने के साथ आंदोलन की रणनीति तय करेगा। कर्मचारी नेता भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता और गोविंद सिंह बोहरा के संचालन में हुई सभा में जीवन चंद्र ओली, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह सौन, बंशीधर थ्वाल, सुरेश चंद्र जोशी, सीता गहतोड़ी, साजिद अली, रवींद्र पांडेय, नागेंद्र जोशी, जगदीश गड़कोटी, कमल सिंह, कुंदन सिंह, होशियार सिंह कार्की, पुष्कर सिंह बोहरा, खीम सिंह बिष्ट, भूपेश देव, बृजेंद्र सुयाल, उमेद सिंह बिष्ट, गिरधर फर्त्याल, जानकी देवी, बलवंत सिंह और नित्यानंद तिवारी आदि थे। धरना प्रदर्शन में सभी विभागों के जनरल और ओबीसी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें