फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रबर की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
चौमेल-वल्सों-चाचड़ी मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त स्क्रबर की मरम्मत करते श्रमिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बाराकोट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन चौमेल-वल्सों-चाचड़ी मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्क्रबर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में अमर उजाला की ओर से 30 दिसंबर के अंक में स्क्रबर के क्षतिग्रस्त होने के कारण कभी भी दुर्घटना होने की खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पीएमजीएसवाई की ओर से क्षतिग्रस्त स्क्रबर और सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सुतेड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता शर्मा, कमल शर्मा, प्रहलाद सिंह, खीम सिंह, जय सिंह, तेज सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरीश कुमार, सूरज शर्मा, अमित सिंह, मदन सिंह, मनोज शर्मा, कमलाकांत पाठक आदि ने पालाग्रस्त सड़क पर नवनिर्मित स्क्रबर के टूटने के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क की मरम्मत शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करने के साथ आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें