फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में जाकर समस्याओं को सुने, देखें और समाधान करें

विज्ञापन
चंपावत के भगीना भंडारी में जन समस्याएं सुनते प्रभारी सचिव शैलेश बगौली। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
परिवहन, शहरी विकास सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव शैलेश बगौली ने विकासखंड के भगाना भंडारी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन से संवादहीनता की स्थिति न रखें और क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याओं को सुनें, देखें और समाधान करें। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर समस्याओं से अवगत होने के बाद समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने भगाना भंडारी के आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से टेक होम सामग्री, पढ़ाई आदि के बारे में जानकारी ली। नरियाल गांव पशु प्रजनन केंद्र के भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव ने पशुओं की संख्या, चारे की व्यवस्था, दूध के उत्पादन, बिक्री, आय आदि की जानकारी ली।
टी-बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड ने कहा कि जिले की 219.95 हेक्टेयर भूमि पर चाय बागान विकसित किया गया है जिसमें 373 किसान एवं 448 वर्कर कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सप्तेश्वर मंदिर, श्मशान घाट तक सड़क निर्माण करने, भगाना भंडारी से डिनडई तथा तोली व डाबरी से मनतोला सड़कों का डामरीकरण करने की मांग। उन्होंने आंगनबाड़ी डिनडई में बच्चों को राशन न मिलने की शिकायत पर सीडीओ को एक सप्ताह में जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अनुपस्थित एसडीओ वन का वेतन रोकने के निर्देश
चंपावत। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं, सुअर, बंदर तथा अन्य जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग रखी जिस पर एसडीओ वन के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। उपस्थित रेंजर को सुअरों को मारने की अनुमति देने के निर्देश दिए। पशु प्रजनन केंद्र में नौकरी तथा भूमि के मुआवजे की मांग पर निदेशक पशु प्रजनन केंद्र डॉ. एचसी जोशी ने बताया कि 8 लोगों को कार्य पर रखा गया है। 1984 से अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा न मिलने की मांग पर प्रभारी सचिव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर को पिथौरागढ़ से भूमि के खसरा, नक्शा मंगाकर पात्रों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
चंपावत। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ददन पाल, मुख्य विकास अधिकारी टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला विकास अधिकारी एनके पंत, एपीडी विम्मी जोशी, निदेशक पशु प्रजनन केंद्र एचसी जोशी, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें