फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले ने सिटरस वर्ग में झटके दो पुरस्कार

Wed, 06 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटरस ग्रुप के राज्य स्तरीय फल महोत्सव में चंपावत जिले को दो पुरस्कार मिले हैं। ये पुरस्कार कीनू और संतरे वर्ग में मिले हैं।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी ने बताया कि कीनू ग्रुप में सूखीढांग के हरीश चंद्र जोशी को दूसरा स्थान मिला। जबकि संतरे वर्ग में तिलौन गांव के कैलाश सिंह महर ने दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य स्तरीय नींबू वर्गीय फल महोत्सव 2 और 3 जनवरी को देहरादून में हुआ था। चंपावत जिले से महोत्सव में 45 लोगों ने हिस्सा लिया था। जबकि प्रदेश से कुल 670 प्रविष्टियां गई थी।
विज्ञापन


विजेताओं को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमाणपत्र के अलावा शॉल भेंट किया। सिटरस फलों के नजरिए से चंपावत जिले का खूब नाम रहा है। पिछले साल जिले में 2226 हेक्टेयर में करीब 4451 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। इसमें माल्टा 1025 हेक्टेयर में, संतरा 535 हेक्टेयर, गलगल 406 हेक्टेयर और कागजी नींबू 260 हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें