फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्यूरानी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 04 Dec 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
च्यूरानी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर च्यूरानी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोलीढेक गांव निवासी आशु जोशी (21) पुत्र सतीश जोशी की बहन डिंपल पंत पत्नी जगदीश पंत निवासी कमस्यार बागेश्वर से आ रही थी। वह अपने साथियों के साथ बहन को लेने के लिए कार से (यूके 07/एच 2645) घाट पहुंचा। करीब दो बजे घाट से लौटते वक्त भारतोली के पास च्यूरानी में कार एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में आशु जोशी की मौत हो गई, जबकि कार सवार डिंपल पंत (30) और कोलीढेक निवासी शैलेंद्र ढेक (26) पुत्र सुरेश ढेक, चंदन जोशी (18) पुत्र मनोज जोशी घायल हो गए। सूचना पर एसआई प्रेम विश्वकर्मा और फायर बिग्रेड की टीम दलबल के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन


आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों आदि ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी भेजा। शैलेंद्र को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीएचसी के डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि सर में लगी चोट के चलते शैलेंद्र को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें