बनबसा में क्रिसमस डे की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, ट्रू रिवायवल स्कूल और बैथनी जीवन धारा संस्था में क्रिसमस-डे कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। सेंट फ्रांसिस स्कूल में बच्चों ने यीशु गाथा, गीत आदि की शानदार प्रस्तुति दी और सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंट किए।
मुख्य अतिथि फादर फेलिक्स लोबो ने भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या ब्रदर मारियादास, प्रबंधक ब्रदर सोजन, ब्रदर देवराज, सिस्टर सिल्वी, सिस्टर रेजिना, जेम्स पॉल आदि मौजूद थे। ट्रू रिवायवल स्कूल में भी बच्चों ने क्रिसमस पर्व पर शानदार कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया।
स्कूल के प्रबंधक प्रबंधक एएससी दल और प्रधानाचार्य ऊषा दल ने बच्चों को उपहार भेंट कर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी। बैथनी जीवन धारा में संस्था की कार्यकर्त्रियों ने प्रभु यीशु के जीवन पर कार्यक्रम पेश किए। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल चन्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था द्वारा 210 वृद्धा, विकलांग, विधवा एवं निर्धन लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में तहसीलदार रमेश चंद्र, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, सिस्टर प्रीती माग्रेट, सिस्टर प्रेसी आदि मौजूद थे।