फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे लोग आंदोलन करेंगे

Fri, 23 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
एनएच के खिलाफ एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपते प्रभावित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सड़क चौड़ीकरण कार्य में एनएच पर भूमि अधिग्रहण में पक्षपात का आरोप लगाते हुए पीलीभीत चुंगी एवं पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र के प्रभावितों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर पूर्व में हुए सर्वे के अनुरूप भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद की अगुवाई में एसडीएम अनिल चन्याल से मिले प्रभावितों ने एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी विभाग एनएच ने भूमि अधिग्रहण के लिए पूर्व में सर्वे कर भूमि का सीमांकन किया था।

आरोप लगाया कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके दबाव में एनएच द्वारा पूर्व में सीमांकन में फेरबदल कर गरीबों के आशियाना उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूर्व में हुए सर्वे और भूमि सीमांकन के अनुरूप भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में आमबाग के पूर्व प्रधान राजू भंडारी, प्रकाश चंद्र जोशी, सुरेश कुमार, कालू राम, ललित मोहन, संजय सिंह, शांति देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें