फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलगड़ी चर्च में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
चंपावत के फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के दुधपोखरा छीड़ापानी में स्थित फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर प्रार्थना और गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। सुबह से ही नगर के सैकड़ों लोग फूलगड़ी पहुंचे और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पास्टर सुरेंद्र सिंह ने दूरदराज से आए लोगों को विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने लोगों को ईसा मसीह के प्रवचन सुनाए। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
इससे पहले मंगलवार की रात प्रार्थना सभा का आयोजन कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि में 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्रिसमस कैरोल गाया गया। इस अवसर पर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, संगीता, आराधना, संजय सिंह, योगेश सिंह, अंकिता, आशीष, प्रियंका सिंह, निर्मल कार्यक्रम प्रस्तुत किए आदि मौजूद रहे। इधर चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड बर्कबिक के छीड़ापानी स्थित आवास में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया। कई लोग उनके घर क्रिसमस मनाने पहुंचे।

चंपावत में क्रिसमस पर्व में सांताक्लाज का रूप धरे बाप और बेटा।- फोटो : CHAMPAWAT

क्रिसमस डे पर टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई धर्म के अनुयायी।- फोटो : TANAKPUR

क्रिसमस डे कार्यक्रम में टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में युवा।- फोटो : TANAKPUR

चंपावत के फूलगड़ी चर्च में प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें