चंपावत। जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चे चौपाल में गणित की बारीकियां सीखेंगे। गणित चौपाल के माध्यम से उन्हें गणित के सवालों को आसान तरीके से हल करना सिखाया जाएगा। प्रथम चरण में चंपावत ब्लॉक पर गणित चौपाल लगाई जाएगी।
ब्लॉक में 160 प्राथमिक, 32 उच्च प्राथमिक और 43 माध्यमिक विद्यालय हैं। बीआरसी के ब्लाॅक समन्वयक हरि विनोद पंत ने बताया कि गणित चौपाल कार्यक्रम में ब्लाॅक स्तर पर रूपरेखा तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी राधे श्याम खर्कवाल ने बताया कि गणित चौपाल में बच्चों को सरलता से रोचक तथ्य के साथ सवालों को हल करना सिखाया जाएगा। तौल-माप इकाइयों, दशमलव संख्या, आकृतियों को टूडी और थ्रीडी में देखना, जोड़ना, घटाना चौपाल के माध्यम से बताया जाएगा। बताया कि ब्लॉक स्तर पर इसकी शुरुआत कर दी गई है। संवाद