फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बिना लाइसेंस वाहन का प्रयोग न करेें : सीओ राणा

Wed, 24 Dec 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर के पीएमश्री जीजीआईसी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ शिवराज सिंह राणा ने बच्चों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। कहा कि बच्चे बिना लाइसेंस वाहनों का प्रयोग न करें। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये का चालान है। इससे बचने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ करते हुए सीओ शिवराज सिंह राणा ने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें। लाइसेंस और इंश्योरेंस दोनों जरूरी हैं। दोपहिया वाहनों का प्रयोग करते समय हमेशा हेलमेट पहनें। इससे आप अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं। नशे के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हमें नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत करना चाहिए। इससे संबंधित कोई भी सूचना पुलिस से जानकारी साझा करने की अपील की। इस दौरान स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रकला टम्टा ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताते हुए बताया कि पुलिस पाठशाला में बच्चों को मिली जानकारी उनके जीवन में कारगर साबित होगी। इस दौरान नमिता मुरारी, बीना जोशी, सुषमा पांडेय, रितु सिंह, विजेता राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें