लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में अवेयरनेस क्रिएशन टू प्रिवेंट डॉग बाइट्स, नशा मुक्ति और बचाव पर फार्मेसी विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ के फार्मासिस्ट रोशन लाल ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान कुत्ते के काटने से होने वाले रैबीज के खतरे को रोकने और नशे की लत से मुक्ति के लिए बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम में विवेक कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, मनीष भट्ट, मनसा वर्मा, अनीता मौजूद रहे। संवाद