फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चंपावत जिले के बच्चों के खिले चेहरे

Tue, 22 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत पीएमश्री जीआईसी में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मनित मेधावी और अ
विज्ञापन
चंपावत। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में पदक पाकर सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम में जिले के उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी चंपावत में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि एनएचपीसी महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने मेधावियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेडल और प्रशस्तिपत्र मिलने के बाद बच्चे जोश से भरे नजर आए। डीएम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अमर उजाला ने मेधावियों को सम्मानित नहीं किया बल्कि जीवन में बूस्ट अप करने का काम किया है।
सम्मान पाकर बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वे और अधिक मेहनत से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। इससे पूर्व जीआईसी एनसीसी कैडेटों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत, आसामी नृत्य और कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार, एनएचपीसी महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य और अन्य ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में विभिन्न संस्थानों से आए अतिथियों ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेधावियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर अंजना गौड़, मां पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रतिनिधि पप्पी वती राणा, प्रबंधक एबीसी अल्मा मेटर स्कूल डॉ. मदन महर, गुरुकुल एकेडमी के राजेश पांडे, डीएवी स्कूल के राकेश चंद्र बगौली, ओकलैंड एकेडमी के भैरव दत्त जोशी, होली विजडम की हंसा भट्ट, यूसीएसएस स्कूल के गिरीश जोशी ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन प्रधानाचार्य जीआईसी सिफ्टी श्याम श्रवा आर्य, कवि प्रकाश चंद्र जोशी शूल और शिक्षक जीआईसी जगदीश जोशी ने किया। प्रधानाचार्य जीआईसी उमेद सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, गणेश पांडेय, अनिल जोशी, इंद्रेश लोहनी, मार्टिन माइकल आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह ने बच्चों को गति देने का काम कर उनके मनोबल को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया है। बच्चों की कामयाबी में उनके परिजन और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अमर उजाला की पहल सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण कड़ी है। - मनीष कुमार, डीएम चंपावत
अमर उजाला न केवल मेधावियों को सम्मानित किया है बल्कि दूसरे बच्चों को भी ऐसे ही परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरणा देने का काम किया है। जीवन में मुकाम हासिल करने वाले अतिथियों से बच्चों को नया सीखने का मौका मिला। यहां आए बच्चों को जीवन में आगे चलकर क्या करना है क्या नहीं, इससे भविष्य की दिशा भी साफ हुई होगी। - ऋषि रंजन आर्य, एनएचपीसी महाप्रबंधक, पावर स्टेशन टनकपुर
कार्यक्रम में इन स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
एबीसी अल्मा मेटर स्कूल, यूसीएसएस स्कूल चंपावत, ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट, गुरुकुलम एकेडमी, होली विजडम एकेडमी लोहाघाट, डीवीएस स्कूल लोहाघाट, राइका धौन, उदयन इंटर नेशनल स्कूल चंपावत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लासों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुंगर, राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट, एसपीआईसी कॉलेज बनबसा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ, जीजीआईसी टनकपुर, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक टनकपुर, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौराडी, सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर, केंद्रीय विद्यालय बनबसा आदि।
विज्ञापन

मुख्य प्रायोजक - एनएचपीसी टनकपुर
को पॉवर्ड बाय - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टनकपुर
को पावर्ड बाय - मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंपावत

कॅरिअर पार्टनर - एबीसी अल्मा मेटर ग्रुप ऑफ स्कूल्स चंपावत
सह प्रायोजक
ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट
गुरुकुल एकेडमी लोहाघाट
यूसीएसएस स्कूल चंपावत

होली विजडम एकेडमी लोहाघाट
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहाघाट
रियल एडवेंचर चंपावत

लडवाल फाउंडेशन चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें