चंपावत। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने लोहाघाट विकासखंड कार्यालय में लोहाघाट और पाटी के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और नोडल कार्मिकों के साथ बैठक की।
प्रेक्षक कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की नींव है और इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाए। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अवैध मादक पदार्थों का निर्माण, परिवहन और बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में उन्होंने लोहाघाट के स्ट्रांग रूम और सामग्री वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया। वहां एसडीएम नितेश डांगर, निर्वाचन अधिकारी लोहाघाट विमी जोशी, बाराकोट नंदन सिंह आगरी, सीओ शिवराज सिंह राणा, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। बाद में प्रेक्षक ने मूलाकोट, देवीधुरा सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। संवाद