फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल में बाल कल्याण समिति करेगी संवाद : गड़कोटी

Sat, 23 Mar 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवाओं में बढ़ते आत्महत्याओं के मामले में बाल कल्याण समिति सदस्य राजू गड़कोटी ने चिंता जताई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को बाल कल्याण समिति सदस्य राजू ने कहा कि चंपावत जिले में युवक-युवतियों के आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय देकर उनकी रुचि के अनुरूप उनके भविष्य के लक्ष्य तय करने के लिए उनका मार्गदर्शन करने की बात कही।
गड़कोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उनकी जिज्ञासाओं को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने नगर के साथ नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें